LIC IPO Allotment status: अगर आपने एलआईसी आईपीओ में आवेदन किया था, तो ये खबर आपके लिए है। आज एलआईसी के शेयरों का अलॉटमेंट होने जा रहा है। इस स्थिति में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि आपको शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं? एलआईसी आईपीओ की बिडिंग 4 से 9 मई के बीच हुई थी। इस आईपीओ में पॉलिसी हॉल्डर्स के लिए 10 प्रतिशत शेयरों को रिजर्व किया गया है। एलआईसी आईपीओ को 2.95 गुना ज्यादा सब्सक्राइब किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अलॉटमेंट के समय निवेशकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस आईपीओ में क्वालीफाईड, रिटेल, नॉन इंस्टीट्यूशनल, एम्प्लॉई, पॉलिसी हॉल्डर्स ने बड़े पैमाने पर निवेश किया है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप एलआईसी आईपीओ के अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।