फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC IPO: एसबीआई योनो एप से आप कर सकते हैं एलआईसी आईपीओ में निवेश, जानें क्या है तरीका

Tue, 03 May 2022 03:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
How to Invest in LIC IPO Through SBI YONO - फोटो : Istock, SBI
LIC IPO: एलआईसी का आईपीओ 4 मई के दिन स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने जा रहा है। इसकी बिडिंग डेट 4 मई से 9 मई के बीच होगी। इसकी शेयर प्राइस रेंज 902 से 949 रुपये के बीच तय की गई है। एलआईसी आईपीओ का इश्यू साइज 21 हजार करोड़ रुपये है। इसकी न्यूनतम निवेश राशि 13,530 रुपये है। एलआईसी अपनी 3.5 हिस्सेदारी को बेचकर 21 हजार करोड़ रुपये मार्केट से जुटाना चाहती है। ऐसे में कई निवेशक इस आईपीओ को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। देश में ऐसे कई लोग होंगे, जो पहली बार एलआईसी के माध्यम से आईपीओ में निवेश करेंगे। ऐसे में अगर आप एसबीआई ग्राहक हैं और इस आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आप एसबीआई योनो एप की मदद से इस आईपीओ में इन्वेस्ट कर सकते हैं। एसबीआई योनो एप से एलआईसी आईपीओ में इन्वेस्ट करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
How to Invest in LIC IPO Through SBI YONO - फोटो : istock
अगर आप एसबीआई योनो की मदद से एलआईसी आईपीओ में निवेश करने जा रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने एसबीआई योनो एप में लॉगिन करना है। उसके बाद आपको इन्वेस्टमेंट के सेक्शन में जाना है।
विज्ञापन

3 of 6
How to Invest in LIC IPO Through SBI YONO - फोटो : Istock
इन्वेस्टमेंट के सेक्शन में जाकर आप आसानी से अपना ट्रेंडिंग और डीमैट अकाउंट खुलवा सकते हैं। एसबीआई योनो एप पर ट्रेडिंग अकाउंट को खुलवाना काफी आसान है। इसके लिए आपको पूछी गई कुछ जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। उसके बाद आप आसानी से अपना ट्रेंडिंग अकाउंट खुलवा सकते हैं।

4 of 6
How to Invest in LIC IPO Through SBI Yono - फोटो : Istock
ट्रेडिंग खाता खुलवाने के बाद आप एसबीआई योनो एप से आसानी से एलआईसी आईपीओ के लिए बोली लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
How to Invest in LIC IPO Through SBI YONO - फोटो : अमर उजाला
इस आईपीओ में एलआईसी के पॉलिसीधारकों को कई फायदे मिलने वाले हैं। इस आईपीओ में पॉलिसीधारकों को 10 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। ऐसे में अगर आप एसबीआई ग्राहक हैं, तो आप एसबीआई योनो एप की मदद से एलआईसी आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
How to Invest in LIC IPO Through SBI YONO - फोटो : अमर उजाला
अनुमान लगाया जा रहा है कि लोग इस आईपीओ में बढ़चढ़ कर निवेश करेंगे। एलआईसी की गिनती दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में की जाती है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग किसी और स्कीम की बजाए एलआईसी की स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं। देश में बड़े स्तर पर लोग एलआईसी को भरोसेमंद निवेश के विकल्प के तौर पर देखते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें