फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: बड़ा आसान है एलआईसी प्रीमियम को ऑनलाइन भरना, जानें क्या है प्रोसेस

Tue, 03 May 2022 11:24 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
LIC How to Pay online Premium of LIC online - फोटो : istock
भारत में एक बड़ी आबादी एलआईसी को निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प के तौर पर देखती है। इसी वजह से देश में कई लोग एलआईसी की विभिन्न पॉलिसी में निवेश कर रहे हैं। हालांकि, एलआईसी की पॉलिसी में निवेश करने के लिए लोगों को समय समय पर प्रीमियम भरना होता है। इस कारण कई मर्तबा उनको एलआईसी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं आज के इस डिजिटल दौर में आप अपने एलआईसी के प्रीमियम को घर बैठे भी भर सकते हैं। घर बैठे एलआईसी के प्रीमियम को भरना काफी आसान है। इसके लिए आपके पास मोबाइल फोन या लैपटॉप का होना जरूरी है। उसके बाद आप ऑनलाइन आगे बताए गए कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एलआईसी के प्रीमियम को आसानी से भर सकेंगे। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 6
LIC How to Pay online Premium of LIC online - फोटो : istock
ऑनलाइन एलआईसी के प्रीमियम को जमा करने के लिए सबसे पहले आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर विजिट करना है। आपकी स्क्रीन पर एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
LIC How to Pay online Premium of LIC online - फोटो : iStock
इसके बाद आपको थोड़ा नीचे आना है। यहां Pay Premium Online लिखा दिखेगा। इसको सेलेक्ट करने के बाद आपको Pay Direct के  विकल्प का चुनाव करना है। Pay Direct का चुनाव करने के बाद आप बिना लॉगिन हुए एलआईसी के प्रीमियम को भर सकेंगे।

4 of 6
LIC How to Pay online Premium of LIC online - फोटो : istock
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको Please Select, Premium Payment सेलेक्ट कर Proceed के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आपको  पॉलिसी नंबर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि पूछी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
विज्ञापन

5 of 6
LIC How to Pay online Premium of LIC online - फोटो : istock
इस प्रोसेस को करने के बाद आपको प्रीमियम पार्टिकुलर सेक्शन में पूछी गई जानकारी को दर्ज करके पेमेंट करनी होगी। इस तरह आप आसानी से घर बैठे अपने एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
LIC How to Pay online Premium of LIC online - फोटो : Istock
आज के इस डिजिटल युग में भारत में कई लोग घर बैठे ही ऑनलाइन एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम भर रहे हैं। ऑनलाइन एलआईसी प्रीमियम को भरने से आपके समय की काफी बचत होगी और आपको इस सिंपल से काम के लिए दफ्तरों के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें