फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Scheme: बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, तो एलआईसी की इस शानदार स्कीम में करें निवेश

Mon, 19 Feb 2024 11:56 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Amrit Bal Plan - फोटो : अमर उजाला
LIC Amrit Bal Plan: बच्चों के जन्म लेने के बाद उनकी पढ़ाई-लिखाई की चिंता हमें होने लगती है। ऐसे में कई माता-पिता बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनके जन्म के समय से कुछ-कुछ पैसों की बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। गौर करने वाली बात है कि ज्यादातार माता-पिता बचत के इन पैसों को बैंक में ही जमा करके रखते हैं, जहां से उनको अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। आज के समय महंगाई जिस रफ्तार से बढ़ रही है। ऐसे में आपके इन बचत के पैसों पर उतना ज्यादा रिटर्न नहीं मिल पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने के बाद आपको शानदार रिटर्न मिलेगा। एलआईसी बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अमृतबल नाम से एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
LIC Amrit Bal Plan - फोटो : पिक्साबे
एलआईसी की यह स्कीम एक नॉन-लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत बचत, जीवन बीमा योजना है। एलआईसी की इस स्कीम में माता पिता अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनके नाम पर निवेश शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Amrit Bal Plan - फोटो : istock
अगर आप एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। एलआईसी की इस स्कीम में बच्चे के निवेश की न्यूनतम आयु 30 दिन निश्चित की गई है। वहीं अधिकतम आयु 13 वर्ष तय की गई है। 

4 of 5
LIC Amrit Bal Plan - फोटो : i stock
वहीं मैच्योरिटी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। आप एलआईसी की अमृत बल पॉलिसी में प्रीमियम की राशि का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Amrit Bal Plan - फोटो : iStock
एलआईसी की इस स्कीम में आपको सिंगल प्रीमियम और सीमित प्रीमियम के अंतर्गत दो विकल्पों के अनुसार मृत्यु पर बीमा राशि चुनने को मिलता है। इसका चयन आपको बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर करना चाहिए। 

Business Ideas: मात्र 15 हजार रुपये के निवेश से शुरू करें ये बिजनेस, लाखों में कर सकते हैं कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें