LIC Aam Aadmi Bima Yojana: आज हम आपको एलआईसी की एक खास बीमा योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी आम आदमी बीमा कवर योजना है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। देश में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की है। इन लोगों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जीवन यापन करने में इनको कई दिक्कतें आती हैं। मौसमी बेरोजगारी भी इनके लिए किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है। इसके अलावा भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में कई गरीब और निम्न वर्ग के भूमिहीन परिवार भी हैं। इन लोगों को भी जीवन में गुजर बसर करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एलआईसी की आम आदमी बीमा कवर पॉलिसी असंगठित क्षेत्र और गरीब भूमिहीन परिवार से जुड़े लोगों को बीमा कवर प्रदान करती है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -