LGP Gas Accident Insurance: आज के समय हम सभी लोग खाना बनाने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा भारत सरकार भी देश के ग्रामीण और सीमांत इलाकों में हर घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। गौरतलब बात है कि पहले महिलाओं को चूल्हे में लकड़ी को झोंक झोंक के खाना पकाना पड़ता था। ऐसे में उनके हाथों के जलने का खतरा काफी ज्यादा होता था। इसके अलावा खाना बनाने की इस प्रक्रिया में काफी ज्यादा धुंआ होता था जिसका बुरा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता था। हालांकि, अब हर घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंच रहा है। ऐसे में खाना बनाना काफी सुविधाजनक हो गया है। एलपीजी गैस सिलेंडर से खाना बनाना जितना सुविधाजनक है उतना ही यह खतरनाक भी है। आपने एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर में होने वाले विस्फोट के मामलों के बारे में जरूर सुना होगा।