Hospital Retaining Dead Body Legality India: अक्सर देखा जाता है कि किसी मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन बकाया बिल का भुगतान न होने तक शव को परिजनों को सौंपने से इनकार कर देता है। दुख की इस घड़ी में आम इंसान अस्पताल की इस मनमानी के आगे बेबस हो जाता है और कर्ज लेकर या मिन्नतें करके बिल चुकाने को मजबूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कानूनन कोई भी अस्पताल बकाया पैसे के लिए किसी मृत इंसान के शव को बंधक बनाकर नहीं रख सकता?
भारतीय न्याय व्यवस्था और मानवाधिकारों के अनुसार यह एक बेहद गंभीर और गैर-कानूनी कृत्य है। आइए बेहद सरल शब्दों में जानते हैं कि इस विषय पर देश की अदालतों के फैसले क्या हैं और एक आम नागरिक के पास क्या कानूनी अधिकार मौजूद हैं।