Delhi Government Ration Card Big Update: दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत एक बड़ी आबादी को राहत मिलने वाली है। बता दें कि नए नियम के अनुसार अब सालाना 2.5 लाख तक के इनकम ब्रैकेट वाले लोग भी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली सरकार का राशन से जुड़ा नया नियम
- फोटो : AI
Delhi Ration Card New Income Limit: दिल्ली सरकार ने राजधानी में रहने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत देते हुए राशन कार्ड के नियमों में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है। दिल्ली कैबिनेट ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड बनवाने के लिए सालाना आय की सीमा को 1.2 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधे 2.5 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
सरकार के इस फैसले से दिल्ली के लाखों ऐसे निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को सीधा फायदा होगा, जो अब तक थोड़ी सी ज्यादा आय होने के कारण इस मुफ्त या बेहद सस्ती सरकारी राशन योजना का लाभ उठाने से वंचित रह जाते थे। आइए इस नई घोषणा के मुख्य नियम और फायदों को बेहद आसान शब्दों में समझते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पात्रता सीमा में बदलाव और जरूरी उपयोगी जानकारियां
- फोटो : एआई
पात्रता सीमा में बदलाव
अब जिन परिवारों की कुल वार्षिक आमदनी 2.5 लाख रुपये तक है, वे भी दिल्ली में अपना नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
सरकार भविष्य में मिलने वाली राशन सब्सिडी को सीधे लाभार्थियों के 'डिजिटल वॉलेट' में भेजने की तैयारी कर रही है, जिससे पैसों की हेराफेरी रुकेगी।
आपको बता दें कि बहुत पहले यह सीमा सिर्फ ₹1 लाख थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1.2 लाख रुपये किया गया था और अब इसे दोगुना से भी ज्यादा कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
नई व्यवस्था से आम जनता को क्या-क्या होगा बड़ा फायदा?
- फोटो : Adobe Stock
नई व्यवस्था से आम जनता को क्या-क्या होगा बड़ा फायदा?
इस फैसले के बाद दिल्ली के लाखों नए जरूरतमंद परिवार सरकारी मुफ्त या सस्ते राशन (गेहूं, चावल, चीनी) की योजना से सीधे जुड़ सकेंगे।
डिजिटल सिस्टम लागू होने से लाभार्थियों को उनके कोटे के राशन, सब्सिडी और लेन-देन की पूरी जानकारी तुरंत उनके मोबाइल पर मिल जाएगी।
सभी पंजीकृत लाभार्थी दिल्ली की किसी भी अधिकृत राशन दुकान पर जाकर अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार राशन ले सकेंगे।
4 of 5
राशन वितरण प्रणाली में बढ़ेगी पारदर्शिता
- फोटो : Adobe Stock
राशन वितरण प्रणाली में बढ़ेगी पारदर्शिता
आधार लिंकिंग और नए नियमों की वजह से बाजार में चल रहे फर्जी लाभार्थियों और राशन की ब्लैक मार्केटिंग (चोरी) पर पूरी तरह रोक लगेगी।
इस पारदर्शी व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सरकारी अनाज सीधे उसी गरीब परिवार की थाली तक पहुंचेगा, जो इसका असली हकदार है।
अगर कोई कोटेदार राशन देने में आनाकानी करता है या कम तौलता है, तो डिजिटल शिकायत प्रणाली के जरिए जनता की समस्याओं का बहुत तेजी से ऑनलाइन समाधान किया जाएगा।