Legal Car Modifications India: कार को ज्यादा आरामदायक और आकर्षक बनाने के लिए लोग अक्सर उसमें तरह-तरह के बदलाव कराते हैं, लेकिन आपके बता दें कि कार में मॉडिफिकेशन का भी एक तय नियम है। मोटर वाहन नियमों के अनुसार, आरसी में दर्ज गाड़ी के मूल ढांचे या सुरक्षा मानकों में बदलाव करना गैरकानूनी माना जाता है। इससे सफर की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और नियमों का उल्लंघन करने पर चालान या अन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि, अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसे बदलाव भी हैं, जिनकी अनुमति है और जिनसे गाड़ी की बनावट को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। आप अपनी कार में सीट कवर, फ्लोर मैट, तय मानक के अनुसार सनस्क्रीन फिल्म, बेहतर म्यूजिक सिस्टम या मूल साइज के एलॉय व्हील लगवा सकते हैं। ऐसे सामान्य बदलाव आराम और सुविधा तो बढ़ाते हैं, लेकिन गाड़ी की सुरक्षा से समझौता नहीं करते। इसलिए आइए इस लेख इसी के बारे में समझते हैं कि आप कार में क्या मोडिफाई करवा सकते हैं और क्या नहीं। साथ ही ये भी जानेंगे क्या कार में डैशकैम लगवाना वैध है।