Laptop Charging Tips: आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं और अब लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है। जैसे- कंप्यूटर को ही ले लीजिए। अब कंप्यूटर की जगह लगभग पूरी तरह लैपटॉप ले चुके हैं। लैपटॉप के अपने कई फायदे भी हैं। आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं, बैटरी होने के कारण बिना लाइट के भी इस पर काम किया जा सकता है आदि। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी छोटी सी गलती के कारण आपके लैपटॉप चार्जर में आग तक लग सकती है, जो एक बड़े नुकसान का कारण भी बन सकता है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आप जब भी लैपटॉप को चार्ज करें, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं कि लैपटॉप चार्जिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...