Check Name Electoral Roll: लोकतंत्र में वोट देना हर नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार और कर्तव्य है, मगर कई बार ट्रांसफर होने, लंबे समय तक घर बंद रहने या तकनीकी गड़बड़ियों के कारण मतदाता सूची से लोगों का नाम कट जाता है। जब चुनाव नजदीक आते हैं, तब आम इंसान को इस बात का पता चलता है और वह परेशान होने लगता है।
अगर आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब हो गया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने अब इस पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान और डिजिटल बना दिया है। आइए बेहद सरल भाषा में समझते हैं कि आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से मतदाता सूची में अपना नाम दोबारा कैसे जुड़वा सकते हैं।