Laptop Buying Guide: आज के समय में लैपटॉप पढ़ाई, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो एडिटिंग और गेमिंग जैसे कई कामों के लिए उपयोग में आता है। इस कारण अक्सर नया लैपटॉप खरीदते समय कई लोगों का यह सवाल होता है कि RAM ज्यादा महत्वपूर्ण है या Processor। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग अधिक RAM देखकर लैपटॉप खरीद लेते हैं, जबकि कुछ लोग केवल Processor पर ध्यान देते हैं। हालांकि, लैपटॉप के बेहतर प्रदर्शन के लिए दोनों का संतुलन होना जरूरी है।