फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train: ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल गिरने पर कैसे मिलेगा वापस? चेन खीचें या कुछ और, यहां जानें सही तरीका

Mon, 01 Jun 2026 12:48 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Toilet Mein Mobile Girane Par Kya Kare: अगर ट्रेन के टॉयलेट में आपका मोबाइल फोन गिर जाता है, तो आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर इसे वापस पा सकते हैं। बस ध्यान रहे कि ट्रेन की चेन न खींचे।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल गिर जाए तो क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Mobile Lost In Train Toilet: हम जब भी सफर पर जाते हैं तो हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना हमारा सफर खराब हो सकता है। जैसे, अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं और अगर आपका मोबाइल फोन अगर टॉयलेट में गिर जाए तो क्या होगा?

कई लोगों की आदत होती है कि वे टॉयलेट में अपने साथ मोबाइल लेकर जाते हैं। ऐसे में अगर आपका मोबाइल फोन ट्रेन के टॉयलेट में गिर जाता है, तो आपको क्या करना चाहिए? क्या आपको ट्रेन की चेन खींचनी चाहिए? चलिए जानते हैं ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल गिरन पर क्या करें...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल गिर जाए तो क्या करें? - फोटो : AI Generated
ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल गिरने पर क्या चेन खींचे?
  • नहीं, टॉयलेट में मोबाइल गिरने पर आपको ट्रेन की अलार्म चेन को नहीं खींचना चाहिए
  • अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पर जुर्माना लग सकता है, क्योंकि बिना किसी जरूरी कारण के चेन खींचना अपराध है
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल गिर जाए तो क्या करें? - फोटो : AI Generated
ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल गिरने पर  क्या करें?
  • अगर आपका मोबाइल ट्रेन के टॉयलेट में गिरक ट्रैक पर गिर गया है, तो पहले तो आपको घबराना नहीं है
  • आपको तुरंत पहले तो ट्रेन के ट्रैक के किनारे पर लगे खंभों पर लिखे पोल नंबर को नोट करना है
  • काले या पीले रंग से ये नंबर लिखे होते हैं
  • साथ ही ये भी ध्यान रखें कि ट्रेन किन स्टेशनों के बीच चल रही है यानी मोबाइल गिरने के दौरान ट्रेन किस स्टेशन से निकली है और अब अगली कौन सा स्टेशन है

4 of 5
ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल गिर जाए तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल गिरने पर किससे करें संपर्क?
  • आप रेलवे की सिक्योरिटी हेल्पलाइन नंबर 182 पर संपर्क कर सकते हैं
  • रेलवे के पैसेंजर हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी आप कॉल कर सकते हैं
  • आप चाहें तो 1512 यानी जीआरपी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल गिर जाए तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां पर कॉल करके आपको पूरी जानकारी देनी होती है
  • फिर टीम दी गई लोकेशन पर जाती है और आपके मोबाइल ढूंढती है
  • मोबाइल मिलने के बाद आपको स्टेशन बुलाया जाता है, जहां पर आपको अपनी आईडी और मोबाइल से जुड़े डॉक्यूमेंट दिखाने होते हैं और फिर आपको मोबाइल दे दिया जाता है

नोट:- मोबाइल फोन पर कॉल करते रहें क्योंकि अगर मोबाइल पर रिंग जा रही है तो इससे मोबाइल मिलने की संभावना अधिक हो जाती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें