मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट दबाकर बैठा है?
- फोटो : Amar Ujala
घर खाली करते समय फोटो-वीडियो काम आएंगे
कई बार मकान मालिक सिक्योरिटी रोकने के लिए घर में नुकसान का हवाला देता है। ऐसी स्थिति में घर खाली करते समय बनाई गई फोटो और वीडियो काफी काम आ सकती हैं। इसलिए घर छोड़ने से पहले कमरों, दीवारों, फर्श, किचन, बाथरूम और दूसरे हिस्सों की साफ फोटो और वीडियो बना लेना अच्छा रहता है। बिजली, पानी या दूसरे बिलों का भुगतान किया है तो उनकी रसीद भी संभालकर रखें। घर खाली करने के बाद चाबी मकान मालिक को कब सौंपी गई, इसका भी रिकॉर्ड रखना बेहतर है। यह व्हाट्एप मैसेज, ईमेल या किसी अन्य लिखित बातचीत के रूप में हो सकता है। इससे बाद में यह स्पष्ट करने में मदद मिल सकती है कि आपने घर कब खाली किया था।
मकान मालिक कुछ पैसे काट रहा है तो हिसाब मांगें
अगर मकान मालिक कहता है कि घर की मरम्मत या किसी बकाया रकम की वजह से सिक्योरिटी में से पैसे काटे जाएंगे, तो उससे खर्च का साफ हिसाब मांग सकते हैं।मसलन, कितना पैसा किस काम के लिए काटा जा रहा है और बाकी कितनी रकम वापस की जाएगी। बिना हिसाब के पूरी सिक्योरिटी रोकने की स्थिति में किरायेदार के लिए लिखित रिकॉर्ड रखना और भी जरूरी हो जाता है।