फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhpati Didi Yojana: क्या है लखपति दीदी योजना और कैसे करें इस स्कीम में आवेदन? जानें यहां

Fri, 28 Feb 2025 05:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन भी दिया जाता है। देश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही यह स्कीम काफी लोकप्रिय हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
लखपति दीदी योजना - फोटो : AdobeStock
Lakhpati Didi Yojana: देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनको आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम लखपति दीदी योजना है। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। यही नहीं लखपति दीदी योजना के अतंर्गत महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत ट्रेनिंग भी दी जाती है। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन भी दिया जाता है। देश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही यह स्कीम काफी लोकप्रिय हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
लखपति दीदी योजना - फोटो : AdobeStock
अगर आप लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
लखपति दीदी योजना - फोटो : AdobeStock
इसके बाद महिलाओं को अपना बिजनेस प्लान बनाना होगा। बिजनेस प्लान बनाने के बाद उस रिपोर्ट को स्वयं सहायता समूह द्वारा सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद सरकार के अधिकारी इस बिजनेस प्लान का रिव्यू करेंगे। 

Car Care Tips: गर्मी की शुरुआत होने से पहले कार में जरूर करवा लें ये काम, वरना आ सकती हैं कई दिक्कतें

4 of 5
लखपति दीदी योजना - फोटो : AdobeStock
रिव्यू करने के बाद अगर एप्लीकेशन को स्वीकार कर लिया जाता है, तो ऐसी स्थिति में महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा इसके अलावा उनको स्कीम के अंतर्गत 5 लाख रुपये का लोन भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लखपति दीदी योजना - फोटो : AdobeStock
अगर आप लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीम आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में यह सरकार की एक शानदार योजना है। 

Kisan Samridhi Yojana: क्या है सरकार की किसान समृद्धि योजना और कैसे करें इस स्कीम में आवेदन? जानें यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें