फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladli Yojana: इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा उठाती है सरकार, जानें कौन उठा सकता है लाभ

Sun, 22 May 2022 03:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ladli Yojana Delhi - फोटो : Istock
Ladli Yojana Delhi: देश में बेटियों को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी बेटियों की पढ़ाई लिखाई और उनकी शादी में आने वाली आर्थिक दिक्कतों के समाधान के लिए कई स्कीम्स की शुरुआत कर रखी है। इसी कड़ी में आज हम आपको दिल्ली सरकार की लाडली योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस योजना के तहत आपकी बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई लिखाई तक का खर्चा सरकार उठाती है। ऐसे में ये योजना उन गरीब परिवारों के लिए काफी लाभदायक है, जो अपनी बेटियों को पढ़ाना तो चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी की वजह से ऐसा कर नहीं पाते। इसी सिलसिले में आज हम दिल्ली सरकार की लाडली योजना के बारे में जानेंगे। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि इस योजना में आखिर कौन कौन लोग आवेदन कर सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
Ladli Yojana Delhi - फोटो : istock
इस योजना का लाभ उन बेटियों को दिया जाता है, जिनका जन्म दिल्ली के किसी अस्पताल में हुआ है। योजना के तहत अस्पताल में जिस बच्ची का जन्म होता है। उसे दिल्ली सरकार 11 हजार रुपये देती है। वहीं अगर बच्ची का जन्म घर में हुआ है। इस स्थिति में बेटी को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
Ladli Yojana Delhi - फोटो : istock
लाडली योजना के तहत इन पैसों को सीधे बच्ची के खाते में भेजा जाता है। सरकार द्वारा मिले इन पैसों को बच्ची जब 18 साल की हो जाती है। उसके बाद वह खुद से ही इस राशि को निकाल सकती है। परिवार का कोई दूसरा शख्स बच्ची के खाते से इन पैसों को नहीं निकाल सकता है।

4 of 5
Ladli Yojana Delhi - फोटो : iStock
लाडली योजना के अंतर्गत बच्ची को पढ़ाई के लिए अलग से मदद दी जाती है। इसके अंतर्गत पढ़ाई के दौरान उसको पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर 5 हजार रुपये दिए जाते हैं। बेटी जब छठी क्लास में प्रवेश करती है उस दौरान उसको 5 हजार रुपये मिलते हैं। इसके अलावा 9वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में एडमिशन लेने पर हर साल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता बच्ची को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ladli Yojana Delhi - फोटो : istock

कौन उठा सकता है योजना का लाभ

इस योजना का लाभ उन्हीं बेटियों को मिलता है, जिनका जन्म दिल्ली में हुआ है। इसके अलावा उनके माता पिता की सालाना इनकम 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना का लाभ एक परिवार में केवल दो बेटियों को ही मिल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें