Ladli Behna Yojana 42nd Kist: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि राज्य सरकार ने लोकप्रिय 'लाड़ली बहना योजना' की 42वीं किस्त के पैसे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.24 करोड़ से अधिक पात्र बहनों के खातों में कुल 1831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की है।
बता दें कि महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि के रूप में 1500-1500 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचे हैं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी छा गई है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाती हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, तो आपको इसके पूरे नियमों और चेक करने के तरीके को जान लेना चाहिए। आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।