फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान वीडियो कॉल पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना चुटकियों में साफ हो सकता है अकाउंट

Fri, 13 Nov 2026 07:15 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Unknown Video Call Scam India: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों के पास अनजान नंबरों से वीडियो कॉल आते हैं तो लोग बिना सोचे उठा लेते हैं।
  • अक्सर ऐसे काल्स में ठग बड़े अधिकारी बनकर लोगों से बाते करते हैं और उन्हें डराकर भरोसे में लेकर उनसे वो जानकारी मांगते हैं जिससे वो आसानी से उनका खाता खाली कर सकें।
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन वीडियो कॉल फ्रॉड - फोटो : AI
Screen Sharing Cyber Crime: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, जिसके जरिए हम अपनों से जुड़ने के साथ-साथ ऑनलाइन बैंकिंग का भी भरपूर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन तकनीक के बढ़ने के साथ-साथ साइबर ठगों और स्कैमर्स ने लोगों को ठगने के नए-नए खतरनाक तरीके निकाल लिए हैं। आजकल अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल के जरिए लोगों को डराने या अपने झांसे में लेने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

ठग अक्सर खुद को पुलिस, बैंक अधिकारी या किसी बड़ी सरकारी एजेंसी का कर्मचारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और लोगों को मानसिक रूप से इतना उलझा देते हैं कि वे घबराहट में बड़ी गलती कर बैठते हैं। अगर आपके पास भी कोई ऐसा संदिग्ध फोन या वीडियो कॉल आए, तो आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस तरह के स्कैम से कैसे बचना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कैसे फंसाते हैं स्कैमर्स? - फोटो : Freepik
कैसे फंसाते हैं स्कैमर्स?
  • साइबर ठग अनजान वीडियो कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं और उन्हें किसी गंभीर मामले या कानूनी कार्रवाई में फंसने का झूठा डर दिखाते हैं।
  • वे पीड़ित को मानसिक रूप से पूरी तरह अपने भरोसे में ले लेते हैं ताकि वह उनकी हर बात पर आंख मूंदकर भरोसा कर सके।
विज्ञापन

3 of 5
एनी डेस्क क्यों खतरनाक? - फोटो : Freepik
एनी डेस्क क्यों खतरनाक?
  • भरोसा जीतने के बाद ठग मोबाइल फोन या कंप्यूटर की तकनीकी समस्या ठीक करने के नाम पर पीड़ित से AnyDesk या TeamViewer जैसे रिमोट एक्सेस वाले एप डाउनलोड करवाते हैं।
  • इन एप्स के जरिए स्कैमर्स आपके फोन का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते हैं और निजी जानकारियां चुरा लेते हैं।

4 of 5
स्क्रीन शेयरिंग से नुकसान? - फोटो : Freepik
स्क्रीन शेयरिंग से नुकसान?
  • कई बार जालसाज स्क्रीन शेयर करने के लिए कहते हैं। अब जैसे ही आप अनजान व्यक्ति के साथ अपनी स्क्रीन शेयर करते हैं या रिमोट एक्सेस देते हैं, वे आपके यूपीआई पिन, बैंक पासवर्ड और ओटीपी आसानी से देख लेते हैं।
  • इस एक बड़ी लापरवाही के कारण वे कुछ ही सेकंड के भीतर आपके बैंक खाते से पूरी रकम साफ कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : FREEPIK
बचाव के लिए क्या करें?
  • इस तरह की खतरनाक डिजिटल ठगी से बचने का सबसे आसान उपाय यही है कि कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में कोई रिमोट एप इंस्टॉल न करें।
  • अगर कोई वीडियो कॉल पर धमकाने की कोशिश करे, तो तुरंत कॉल काट दें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें