Ladli Bahna Yojana Online Application Status: लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मध्य प्रदेश की ये योजना पूरे देश में एक मिशाल कायम कर रही है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना को लेकर आज भी कई सवाल रहते हैं, खासकर आवेदन प्रक्रिया को लेकर। अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि क्या वे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं? आपको बता दें कि इस योजना में सीधे ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा नहीं है।
योजना की पूरी प्रक्रिया निर्धारित केंद्रों और सरकारी अमले के माध्यम से ही संचालित की जाती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि लाड़ली बहना योजना में आवेदन कैसे होता है और इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।