Maximum Sim Cards on One ID: आज के समय में मोबाइल फोन और सिम कार्ड हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही पहचान पत्र (आईडी) पर आप कितने सिम कार्ड खरीद सकते हैं या रख सकते हैं। बता दें कि टेलीकॉम फ्रॉड और बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने नियमों को बेहद सख्त कर दिया है।
नए नियमों के अनुसार देश के आम नागरिक एक आईडी पर अधिकतम 9 सिम कार्ड ही ले सकते हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह सीमा 6 सिम तय की गई है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप अपने नाम पर चल रहे सभी सिमों की जांच कैसे कर सकते हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि जो नंबर आपके नाम से फर्जी चल रहे हैं, उसे कैसे ब्लॉक कर सकते हैं।