Ladli Bahna Yojana 40th Installment Status: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 सितंबर को आगर मालवा में हुए एक बड़े कार्यक्रम में बटन दबाकर 'लाड़ली बहना योजना' का पैसा जारी कर दिया है। सरकार ने सीधे बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ रुपये भेजे हैं। इसके तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 40वीं किस्त के 1,500-1,500 रुपये पहुंच चुके हैं।
अगर आप भी इस योजना से जुड़ी हैं, तो आप घर बैठे ही बहुत आसानी से अपने फोन पर देख सकती हैं कि आपके खाते में 1,500 रुपये आए हैं या नहीं। आइए इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।