PM Kisan Father Son Eligibility Rules: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। ये 6000 रुपये सालभर में तीन किस्तों में दिए जाते हैं, जिसमें से अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं, और अब लाभार्थी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
अक्सर किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एक ही घर के पिता और पुत्र दोनों इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। सरकार के नियमों के अनुसार एक परिवार में केवल एक ही व्यक्ति को योजना की किस्त मिल सकती है। आइए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि इसके पीछे का नियम क्या है।