फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की शानदार योजना, 12वीं पास छात्रों को हर महीने मिलेंगे 6 हजार रुपये तो ग्रेजुएट को सरकार देगी 10 हजार

Thu, 18 Jul 2024 03:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ladla Bhai Yojana - फोटो : Istock
Ladla Bhai Yojana: आपने मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना के बारे में जरूर सुना होगा। इस स्कीम के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार राज्य की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसी तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने भी एक शानदार योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम का नाम लाडला भैया योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार राज्य के युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। लाडला भैया योजना के तहत 12वीं पास करने वाले छात्रों को हर महीने 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं डिप्लोमा धारकों को हर महीने 8 हजार रुपये और जिन छात्रों ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकी है उनको हर महीने 10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बताया है कि यह स्कीम युवाओं को आर्थिक स्तर पर मदद करके उनको एक बेहतर करियर चुनने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Ladla Bhai Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि योजना का लाभ कब से मिलेगा इस बारे में सरकार द्वारा अभी तक किसी प्रकार का दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ladla Bhai Yojana - फोटो : संवाद
इसके अलावा सरकार ने अभी तक लाडला भैया योजना के लिए अभी तक कोई वेबसाइट और पोर्टल भी नहीं बनाया है। योजना से जुड़े एलान के बाद उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द योजना में कैसे और कब से आवेदन करना है इसको लेकर दिशानिर्देश जारी करेगी। 

Monsoon AC Tips: बारिश के सीजन में भूलकर भी न करें ये चीजें, वरना बिगड़ सकता है आपका एसी

4 of 5
Ladla Bhai Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना की ही तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार माझी लाड़की बहिन योजना का संचालन भी कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत राज्य की जिन महिलाओं की आयु 21 से लेकर 60 साल के बीच है उनको हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ladla Bhai Yojana - फोटो : Istock
वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2023 में लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीन 1 हजार रुपये दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है। 

Investment Plan: इन स्कीम्स में निवेश करने के बाद हर महीने होगी आपकी शानदार कमाई, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें