फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI Alert: केवाईसी के नाम पर हो सकती है ठगी, यूपीआई पेमेंट करने वाले इन पांच बातों का ध्यान

Thu, 16 Jun 2022 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
UPI Alert: यूपीआई का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
अगर यूं कहा जाए कि भारत डिजिटलीकरण की तरफ तेजी से बढ़ चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा। आप खुद से देखिए कि आप रोजना कितने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं? कैश पर लोगों की निर्भरता में कमी आई है, और लोग ऑनलाइन की तरफ बढ़े हैं। वहीं, यूपीआई आ जाने के बाद से तो इसमें काफी तेजी भी नजर आई है। 10 रुपये का सामान लेना हो या फिर 10 हजार रुपये का। अब ज्यादातर लोग यूपीआई से ही पेमेंट करना पसंद करते हैं। इसमें कैश रखने का झंझट नहीं होता है और मोबाइल में इंटरनेट व यूपीआई एप की मदद से आप कहीं भी किसी भी वक्त पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन अगर आप यूपीआई से पेमेंट करते हैं, तो आपको जालसाजों से बचकर भी रहना है। तो चलिए आपको बताते हैं कि फ्रॉड से बचने के लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
UPI Alert: यूपीआई का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
फेक यूपीआई एप से सावधान
  • यूपीआई के बढ़ते उपयोग के कारण कई तरह की फर्जी एप भी बाजार में घूम रही हैं, जिन्हें फर्जी लिंक्स के जरिए लोगों के मोबाइल तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद ये आपकी गोपनीय जानकारी चुराकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
UPI Alert: यूपीआई का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
लिमिट सेट करें
  • अगर आप फ्रॉड से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने यूपीआई एप की लिमिट सेट करके रखनी चाहिए। इससे मोबाइल खोने या फ्रॉड होने की स्थिति में आपको कम नुकसान हो सकता है।

4 of 6
UPI Alert: यूपीआई का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
यूपीआई आईडी और पिन शेयर न करें
  • आपके लिए ये जरूरी है कि आप किसी अनजानी वेबसाइट्स, एप या किसी लिंक आदि को अपनी यूपीआई आईडी और इसका पिन नंबर शेयर नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
UPI Alert: यूपीआई का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
फर्जी केवाईसी से सावधान
  • आजकल जालसाज लोगों को कस्टमर केयर बनकर कॉल करते हैं, और फिर केवाईसी करने के नाम पर आपसे आपकी गोपनीय जानकारी मांगते हैं। आपको ऐसे कॉल्स से सावधान रहना है इन्हें कोई चीज शेयर नहीं करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
UPI Alert: यूपीआई का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
पासवर्ड बदलते रहें
  • आपके लिए ये जरूरी है कि आप अपने यूपीआई पिन को समय-समय पर बदलते रहें। हर 2 हफ्ते में अपने हिसाब से एक समय तय कर यूपीआई पिन बदल सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से ये जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें