Inverter Safety Tips Hindi: वर्तमान समय में लोगों के घरों में इनवर्टर बेहद जरूरी हो चुकी है। घर की बिजली चली जाती है, तो यह तुरंत काम आता है। अगर गर्मी के मौसम बिजली जाना आम बात है। ऐसे में इनवर्टर लोगों के लिए काफी राहत देने वाला होता है। लेकिन हर किसी के मन में एक सवाल आता है कि क्या इनवर्टर को हमेशा चालू रखना चाहिए या इस्तेमाल नहीं होने पर बंद कर देना चाहिए?
कई लोग मानते हैं कि इनवर्टर को इस्तेमाल न होने पर बंद करने से बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है, जबकि कुछ लोग इसे लगातार ऑन रखते हैं ताकि बिजली जाने पर परेशानी न हो। लेकिन आपको बता दें कि इनवर्टर को चालू या बंद करने का फैसला आपकी जरूरत और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर है। अगर आप पूर दिन घर पर नहीं रहते हैं, तो इस बंद देना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन लगातार ऑन रहने पर भी इसके अलग फायदे हैं।