How To Remove Service Charge: वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ बाहर डिनर खाना किसे नहीं पसंद होता। मगर कई बार डिनर के बाद जब बिल हाथ में आता है, तो खाने की कीमत से कहीं ज्यादा अन्य टैक्स देखकर मूड खराब हो जाता है। अक्सर ये देखने को मिलता है कि बिल में टैक्स के अलावा भी रेस्टोरेंट वाले 'सर्विस चार्ज' जोड़ देते हैं, जिसे लोग मजबूरी में चुका देते हैं।
मगर क्या आप जानते हैं कि बिल में दर्ज हुआ 'सर्विस चार्ज' का पेमेंट करना आपकी इच्छा पर निर्भर करता है? ये जानकारी बहुत कम लोगों को मालूम है कि रेस्टोरेंट के बिल में जो सर्विस चार्ज होता है वो आप देने के लिए बाध्य नहीं होते हैं। उपभोक्ता संरक्षण नियमों के तहत, कोई भी रेस्टोरेंट आपसे जबरदस्ती सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकता।
यह एक वैकल्पिक चार्ज होता है, जो सिर्फ तभी दिया जाना चाहिए जब आप उनकी सेवा से पूरी तरह संतुष्ट हों। बिल पेमेंट करने से पहले 'सर्विस चार्ज' और 'सर्विस टैक्स' के बीच का अंतर समझना आपके लिए बेहद जरूरी है ताकि आप अपनी मेहनत की कमाई बचा सकें।