Abuse On Phone Call Law: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग फोन पर बात करते समय अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि फोन पर किसी भी तरह का गाली-गलौज या धमकी देना उनता ही गंभीर अपराध माना जाता है जितना सामने से माना जाता है। भारतीय कानून नागरिक को गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है, और कोई भी व्यक्ति फोन कॉल या मैसेज के जरिए आपकी मर्यादा को ठेस नहीं पहुंचा सकता।
अक्सर लोग डर या जानकारी के अभाव में ऐसी हरकतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे अपराधी का हौसला बढ़ता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में लोगों के पास क्या अधिकार होते हैं?