फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Know Your Rights: अगर पड़ोसी शोर करे या रास्ता रोके, तो आपके पास क्या अधिकार हैं?

Sun, 10 May 2026 01:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Neighbor Dispute Rights: अक्सर ये देखने को मिलता है कि बहुत से लोगों के पड़ोसी उन्हें परेशान करते हैं, लेकिन वे लोग एक्शन नहीं ले पाते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि अगर पड़ोसी जानबुझकर परेशान करें तो आपके पास क्या-क्या अधिकार हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Know Your Rights - फोटो : AI
How To File Police Complaint? : पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध सामाजिक जीवन का आधार होता है, लेकिन कई बार कुछ पड़ोसी ऐसे मिल जाते हैं जिनकी वजह से हमेशा संबंधों में तनाव बना रहता है। कानूनी तौर पर, हर नागरिक को अपने घर में शांति से रहने और सार्वजनिक रास्तों का उपयोग करने का मौलिक अधिकार होता है।

अक्सर लोग जानकारी के अभाव में पड़ोसियों की मनमानी सहते रहते हैं या आपसी झगड़ों में उलझ जाते हैं। भारतीय कानून ऐसे मामलों में स्पष्ट सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे आप बिना विवाद किए कानूनी तरीके से अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शोर-शराबे के खिलाफ आपके क्या अधिकार हैं? - फोटो : Adobe Stock
शोर-शराबे के खिलाफ आपके अधिकार
  • ध्वनि प्रदूषण नियम - रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लाउडस्पीकर या तेज संगीत बजाना कानूनन प्रतिबंधित है।
  • पुलिस शिकायत - आप डायल 112 पर कॉल करके शोर की शिकायत कर सकते हैं, जिस पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी होती है।
  • न्यूसेंस केस - अत्यधिक शोर को कानून में 'पब्लिक न्यूसेंस' माना गया है, जिसके खिलाफ कोर्ट में केस किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रास्ता रोकने पर कानूनी प्रावधान - फोटो : अमर उजाला
रास्ता रोकने पर कानूनी प्रावधान
  • ईजमेंट एक्ट - अगर आप वर्षों से किसी रास्ते का उपयोग कर रहे हैं, तो पड़ोसी उसे अचानक बंद नहीं कर सकता, ऐसा करना कानूनी रुप से गलत माना जाता है।
  • रास्ता बाधित करना अपराध - सार्वजनिक या साझा रास्ते को रोकना भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दंडनीय अपराध माना जाता है।
  • तहसीलदार से संपर्क - रास्ते के विवाद के लिए आप स्थानीय तहसीलदार या एसडीएम (SDM) के पास आवेदन दे सकते हैं।

4 of 5
legal rights - फोटो : Adobe stock
विवाद सुलझाने के सही तरीके
  • कानूनी कार्रवाई से पहले पड़ोसी को एक औपचारिक नोटिस भेजकर समस्या सुधारने का मौका देना चाहिए।
  • रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) या मोहल्ले के बुजुर्गों के जरिए बातचीत से हल निकालने की कोशिश करें।
  • अगर बात न बने, तो आप सिविल कोर्ट में 'इंजंक्शन' के लिए अर्जी दे सकते हैं ताकि पड़ोसी रास्ता न रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Legal Rights - फोटो : Adobe stock
जरूरी सावधानी और सुझाव
  • शोर या रास्ता रोकने की स्थिति में फोटो, वीडियो या गवाहों के बयान रिकॉर्ड करना कानूनी रूप से मददगार होता है।
  • पड़ोसी से मारपीट या अपशब्दों का प्रयोग न करें। इससे आपका पक्ष कमजोर हो सकता है।
  • अपने अधिकारों को जानने से न सिर्फ आपकी समस्या हल होती है, बल्कि समाज में व्यवस्था भी बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें