Youtube Rules And Regulations: आपको कोई पुराने से पुराना या नया गाना सुनना हो, कॉमेडी शो, अपने पसंदीदा कोई शो, ब्लॉग देखने हो या अपने मनोरंजन के लिए कुछ और देखना हो, तो इसमें आपकी मदद यूट्यूब काफी अच्छे से कर सकता है। अपने कंप्यूटर, मोबाइल या टीवी में तक आप यूट्यूब का लुत्फ उठा सकते हैं। पर इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ आप वीडियो देखकर ही अपना मनोरंजन नहीं कर सकते। बल्कि, आप यूट्यूब पर अपना चैनल बनाकर अच्छी कमाई भी कर सकते हैं और मौजूदा समय में काफी लोग ऐसा कर भी रहे हैं। वहीं, अगर आपका यूट्यूब पर पहले से चैनल है, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें और कुछ गलतियां करने से बचें। वरना आपका चैनल बंद तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण आपको यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है...