फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आप भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड या नहीं? जान लेंगे पहले ही तो नहीं होगी बाद में दिक्कत

Wed, 09 Aug 2023 04:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बन सकता है? - फोटो : istock
Ayushman Card: आप चाहें शहर में रहते हैं या फिर ग्रामीण इलाकों में, अगर आपके वहां कोई सरकारी योजना चल रही है तो पात्र होने पर आप योजना का लाभ ले सकते हैं। सरकार द्वारा हर साल कई नई योजनाएं चलाई जाती हैं और साथ ही कई पुरानी योजनाओं को दुरुस्त भी किया जाता है। यही नहीं, इन योजनाओं पर सरकार लाखों-करोड़ों रुपये खर्च भी करती है। वहीं, जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान कार्ड योजना, जिसका पिछले दिनों नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान योजना के बारे में सबकुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बन सकता है? - फोटो : Istock
योजना को जानें
  • दरअसल, इस आयुष्मान योजना को केंद्र सरकार चलाती है और मौजूदा समय में कुछ राज्य सरकारें भी इस योजना से जुड़ी हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद इस कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बन सकता है? - फोटो : istock
ये है पात्रता सूची:-
  • अगर कोई दिहाड़ी मजदूर है
  • अगर आपका मकान कच्चा है
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हो

4 of 5
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बन सकता है? - फोटो : istock
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • अगर कोई भूमिहीन व्यक्ति है
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बन सकता है? - फोटो : istock
  • वहीं, बात अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने की करें, तो आपको पहले अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाना होता है और वहां जाकर पंजीकरण करवाना होता है। यहां आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र के अलावा एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी चाहिए। इसके बाद आपका आवेदन हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें