फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: राशन कार्ड से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी मोबाइल पर, घर बैठे नंबर अपडेट करने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस

Fri, 20 May 2022 11:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
हमारे देश में जरूरतमंद लोगों और गरीब वर्ग को लाभ देने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनके अंतर्गत आर्थिक लाभ से लेकर अतिरिक्त लाभ लोगों को दिए जाते हैं। जैसे- राशन कार्ड। दरअसल, देश में सरकार द्वारा लगभग करोड़ों लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं, जिसके अंतर्गत उन्हें राशन की सरकारी दुकान से बेहद कम दामों में हर महीने अनाज दिया जाता है। इसमें चावल, गेहूं, दाल और नमक जैसी कई अन्य चीजें शामिल हैं। वहीं, कोरोना काल से शुरू हुई मुफ्त राशन सेवा अब सितंबर 2022 तक के लिए जारी है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि राशन कार्ड सिर्फ राशन लेने के लिए ही काम आता है, बल्कि ये कई अन्य कामों के लिए भी जरूरी दस्तावेज है। वहीं, अगर आप राशन कार्डधारक हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप अपने मोबाइल नंबर को भी इसमें अपडेट करवाएं। अगर आपने अब तक ये नहीं किया है, तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
अपडेट या बदल सकते हैं नंबर
  • कई बार राशन कार्ड बनवाते वक्त जो मोबाइल नंबर आप इसमें अपडेट करवाते हैं, वो बदल जाता है। इसके अलावा कई लोगों ने राशन कार्ड के फॉर्म में मोबाइल नंबर ही नहीं दिया होता है। ऐसे में आप ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड में मोबाइल नंबर को जोड़ और बदल भी सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए फॉलो करें ये सरल तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपके राशन कार्ड पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो ऐसे में इसके लिए आपको अपने राज्य की राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। उदाहरण के लिए अगर आप दिल्ली के निवासी हैं, तो आपको https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx इस लिंक पर जाना है।

4 of 6
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब वेबसाइट पर जाने के बाद एक पेज स्क्रीन पर खुलेगा। जहां पर 'अपडेट योर रजिस्टर्ड मोबाइल' लिखा मिलेगा। इस पर आपको क्लिक करना है।
विज्ञापन

5 of 6
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपसे आपकी जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी, जिन्हें आपको यहां पर भर देना है। अपना आधार कार्ड नंबर और पूरा नाम दर्ज कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आखिर में आपको अपना वो मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिसे आप अपडेट करवाना चाहते हैं। अब सबमिट पर क्लिक कर दें और इसके बाद आपका मोबाइल नंबर राशन कार्ड में अपडेट हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें