फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips: तेल वाली कड़ाही में आग लगने पर ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती, यहां जानें इसे बुझाने का सही तरीका

Sat, 06 Jun 2026 07:12 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Extinguish Oil Pan Fire: किचन में अक्सर ये देखने को मिलता है कि कढ़ाई में जब तेल बहुत गर्म हो जाता है तो उसमें अपने आप आग पकड़ लेता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग घबरा जाते हैं, और कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे आग और बढ़ जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
तेल वाली कढ़ाई में आग लगने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : AI
Kitchen Safety Measures: रसोई में खाना बनाते समय कई बार तेल बहुत ज्यादा गर्म होकर कड़ाही में आग पकड़ लेता है। ऐसे समय पर ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और हड़बड़ाहट में एक ऐसी बड़ी गलती कर बैठते हैं, जो आग को बुझाने के बजाय उसे और भयानक बना देती है। 

तेल की यह आग पल भर में पूरी रसोई और घर में फैल सकती है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। आम इंसान को इस आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसकी सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। आइए बहुत ही सरल शब्दों में समझते हैं कि कड़ाही की आग को सुरक्षित तरीके से कैसे बुझाएं।
विज्ञापन

2 of 5
पानी डालने की सबसे बड़ी गलती - फोटो : AI
पानी डालने की सबसे बड़ी गलती
  • कड़ाही में तेल की आग लगते ही उस पर भूलकर भी पानी न डालें। 
  • पानी डालने से गर्म तेल छिटककर चारों तरफ फैल जाता है और आग बुझने के बजाय अचानक ब्लास्ट की तरह भड़क उठती है। 
  • यह छोटी सी गलती पल भर में पूरी रसोई को भीषण आग की चपेट में ले सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
गैस नॉब और रेगुलेटर बंद करें - फोटो : Adobe Stock
गैस नॉब और रेगुलेटर बंद करें
  • कड़ाही में आग दिखते ही सबसे पहले बिना डरे गैस चूल्हे के बटन (नॉब) को तुरंत बंद कर दें। 
  • इसके बाद अगर मुमकिन हो और आग से सुरक्षित दूरी हो, तो सीधे सिलेंडर का मेन रेगुलेटर भी बंद कर दें। 
  • ऐसा करने से गैस (ईंधन) की सप्लाई रुक जाएगी और आग आगे फैलने से पहले ही काबू में आ जाएगी।

4 of 5
कड़ाही को ढक्कन से ढकें - फोटो : AI
कड़ाही को ढक्कन से ढकें
  • आग को बुझाने के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई रोकना जरूरी है, क्योंकि बिना हवा के आग अपने आप बुझ जाती है।
  • इसलिए कड़ाही में आग लगते ही उसे किसी बड़े मेटल के ढक्कन, थाली या बेकिंग ट्रे से पूरी तरह ढक दें।
  • कड़ाही को ढकने के बाद तब तक बिल्कुल न खोलें, जब तक कि वह अंदर से पूरी तरह ठंडी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गीले कपड़े या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल - फोटो : adobe stock
गीले कपड़े या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
  • अगर ढक्कन न मिले, तो किसी सूती कपड़े या तौलिये को गीला करके अच्छी तरह निचोड़ लें और उससे कड़ाही को ऊपर से पूरी तरह ढक दें।
  • इसके अलावा, आप आग बुझाने के लिए उस पर बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं। 
  • मगर ध्यान रहे, आग पर भूलकर भी आटा या बेकिंग पाउडर न डालें, क्योंकि इससे आग बुझने के बजाय और तेजी से भड़क सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें