How to Remove Kitchen Sink Odor: किचन हमारे घर का वह अहम हिस्सा है जहां पूरे परिवार के लिए खाना बनता है, इसलिए इसकी साफ-सफाई और स्वच्छता बेहद जरूरी होती है। लेकिन कई बार किचन सब तरह से साफ होने के बावजूद सिंक से आने वाली तेज और अजीब सी बदबू पूरी रसोई का माहौल खराब कर देती है।
अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि बर्तन धोने के बाद भी सिंक से गंदी बदबू क्यों आ रही है। रसोई के सिंक से दुर्गंध आने के पीछे कई छोटी-मोटी लापरवाही और नाली से जुड़ी वजहें हो सकती हैं, जिन्हें आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।