Pressure Cooker Explosion: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डरा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रसोई में प्रेशर कुकर में खाना पका रही होती है। लेकिन अचानक गैस पर रखा कुकर एक जोरदार धमाके के साथ किसी बम की तरह फट जाता है, जिससे महिला से घायल हो जाती है। यह घटना यह बताने के लिए काफी है कि हमारी जरा सी लापरवाही रसोई घर को पल भर में हादसे का शिकार बना सकती है।
अक्सर हम अनजाने में कुकर का इस्तेमाल करते समय कुछ ऐसी बुनियादी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में इतने बड़े हादसे का रूप ले लेती हैं। आइए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि कुकर फटने की मुख्य वजहें क्या हैं और खाना पकाते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।