How to clean helmet visor in rain?: मानसून के सुहावने मौसम में बाइक चलाना जितना मजेदार लगता है, भारी बारिश में राइडिंग करना उतना ही जोखिम भरा भी हो जाता है। बरसात के दौरान सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब हेलमेट के शीशे (वाइजर) पर पानी की बूंदें जमा होने लगती हैं। इससे सामने का रास्ता धुंधला दिखाई देता है और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
बार-बार हाथ से शीशा साफ करना भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आपकी रसोई और घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप इस बड़ी परेशानी से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसा क्या करें जिससे हेलमेट के शीशे पर पानी न जमा हो।