फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Hacks: फर्श और बर्तन पर लगे जंग के निशान छुटाने में मदद करेंगे ये तीन तरीके, हो जाएंगे फिर से नए जैसे

Wed, 10 Aug 2022 09:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फर्श और बर्तन पर लगे जंग के निशान छुटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Amar Ujala
Rust Stain: जब हम घर बनाते हैं, तो एक-एक चीज को बड़ा ही सोच-समझकर और हर चीज को ध्यान में रखकर बनवाते हैं। दीवारों से लेकर फर्श की टाइल्स और कीचन, कमरों आदि एक-एक चीज पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को तब होती है, जब घर के टाइल्स, किचन में रखें बर्तनों पर जंग के निशान लग जाते हैं। कई बार ऐसा लंबे समय तक बर्तनों का इस्तेमाल न करने के कारण भी होता है। जबकि रसोई या बाथरूम के फर्श पर लगी टाइल्स पर लोहे का सामान रखने से निशान बन जाते हैं। ऐसा नहीं कि इन्हें साफ करने के लिए लोग तरीके नहीं अपनाते, लेकिन ये काफी रगड़ने पर भी साफ नहीं हो पाते हैं। अगर आप भी इन दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनसे इन दाग को आसानी से छुटाने में आपको मदद मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
फर्श और बर्तन पर लगे जंग के निशान छुटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
टाइल्स पर लगे निशान छुटाने के तरीके:-

स्टेप 1
  • अगर आपको टाइल्स और फर्श पर लगे जंग के निशान छुटाने हैं, तो इसके लिए निशानों पर मिट्टी का तेल डालकर फैला दें।
विज्ञापन

3 of 6
फर्श और बर्तन पर लगे जंग के निशान छुटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • तेल डालने के 10 मिनट बाद एक कॉटन के कपड़े से जंग वाली जगह को रगड़ने पर दाग निकलने लगेगा। इसे छुटा लें और फिर फर्श को साफ कर लें।

4 of 6
फर्श और बर्तन पर लगे जंग के निशान छुटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock
बर्तन के निशान ऐसे छुटा सकते हैं:-

पहला तरीका
  • आपको नींबू का रस और नमक लेना है, इन दोनों को मिलाकर जंग लगे बर्तन पर रगड़ना है। फिर 5 मिनट ऐसे ही छोड़ दें और उसके बाद साफ पानी से साफ कर लें।
विज्ञापन

5 of 6
फर्श और बर्तन पर लगे जंग के निशान छुटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Pixabay
दूसरा तरीका
  • किचन के बर्तनों में जंग के निशान छुटाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जंग छुटाने में ये मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फर्श और बर्तन पर लगे जंग के निशान छुटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock
तीसरा तरीका
  • आलू भी बर्तनों से जंग निकालने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें एक अलग तरह का एसिड होता है। हालांकि, ये हल्के जंग के निशान छुटाने में मदद करता है।


अस्वीकरण:- इस खबर में बताई गई सभी जानकारी आम जानकारी है, इसको लेकर अमर उजाला किसी भी तरह का दावा या पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी तरीके को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें