फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Vikas Patra Yojana: डाकघर की शानदार योजना, एक बार करें निवेश कुछ महीनों में डबल हो जाएंगे पैसे

Fri, 28 Feb 2025 05:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप लंबी समय अवधि के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। देश में किसान विकास पत्र योजना एक लोकप्रिय स्कीम है।
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock
Kisan Vikas Patra Yojana: बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखना कोई समझदारी नहीं है। आपको अपनी सेविंग्स को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको डाकघर की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम किसान विकास पत्र योजना है। अगर आप लंबी समय अवधि के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। देश में किसान विकास पत्र योजना एक लोकप्रिय स्कीम है। खास बात यह है कि इस योजना में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। निवेश के लिहाज से यह पूरी तरह सुरक्षित है। छोटे और मध्यम वर्ग के निवेशकों को यह योजना बचत के साथ-साथ अच्छा रिटर्न देने का काम भी करती है।
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock
किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में आपको सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खाता खुलवाने का विकल्प मिलता है। किसान विकास पत्र स्कीम में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock
किसान विकास पत्र योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा की बात करें तो उसे तय नहीं किया गया है। इस स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा 115 महीनों में डबल हो जाता है। 

IRCTC: गोवा घूमने के प्लान को पूरा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतने किराये में मिल रही ये सुविधाएं

4 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप इस स्कीम में एकमुश्त 4 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें तो 115 महीनों के बाद आपके पैसे डबल हो जाएंगे और आपको कुल 8 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock
पोस्ट ऑफिस की निवेश योजनाओं के ब्याज का निर्धारण हर तीसरे महीने में किया जाता है। इस योजना में आप दस साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खाता खुलवा सकते हैं। 

Car Care Tips: गर्मी की शुरुआत होने से पहले कार में जरूर करवा लें ये काम, वरना आ सकती हैं कई दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें