फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Vikas Patra: इस योजना में निवेश करने पर कुछ सालों में डबल हो जाएंगे आपके पैसे, जानें स्कीम की खास बातें

Mon, 20 Jun 2022 03:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : istock
Kisan Vikas Patra: आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। इस योजना को खासतौर पर किसानों के लिए बनाया गया है। इसमें आप महज कुछ सालों के लिए निवेश करके अपने पैसों को डबल कर सकते हैं। ये एक सुरक्षित निवेश योजना है। इस स्कीम में आपके द्वारा किए गए निवेश पर बाजार जोखिमों का खतरा नहीं रहता है। अगर आप अपने भविष्य को देखते हुए किसी सुरक्षित निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में किसान विकास पत्र योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वर्तमान समय में किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर निवेशकों को 6.9 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है। इसे सालाना आधार पर कंपाउंड किया जाता है। किसान विकास पत्र एक छोटी बचत योजना है। देश में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : istock
अगर आप भी किसान विकास पत्र स्कीम में पैसों को निवेश करके डबल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इस स्कीम में करीब 10 साल 4 महीने तक निवेश करना है। आप इस स्कीम में मात्र 1 हजार रुपये की छोटी राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं अधिकतम राशि की सीमा को अभी तक तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : istock
इस स्कीम में आप 100 रुपये के गुणकों में भी निवेश कर सकते हैं। वहीं आप किसान विकास पत्र स्कीम में 1000, 5000, 10,000 और 50,000 हजार रुपये का सर्टिफिकेट भी खरीद सकते हैं। इसके सर्टिफिकेट की अधिकतम सीमा को तय नहीं किया गया है।

4 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : istock
इस स्कीम में कोई भी व्यस्क आसानी से अपना खाता खुलवा सकता है। किसान विकास पत्र का मैच्योरिटी पीरियड कुल 124 महीनों का है। अगर आप इस स्कीम में 124 महीनों के लिए कुल 2 लाख रुपये का निवेश करते है। इस स्थिति में परिपक्वता के समय आपको लगभग 4 लाख रुपये की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Vikas Patra - फोटो : iStock
किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, केवीपी आवेदन पत्र, एड्रेस प्रूफ और बर्थ सर्टिफिकेट प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें