फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCC: बेहद सस्ती ब्याज दरों पर किसानों को मिलता है 5 लाख रुपये तक का लोन, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Fri, 21 Feb 2025 05:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश में किसानों के लिए एक खास तरह का किसान क्रेडिट कार्ड बना रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Adobe Stock
देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार कृषि क्षेत्र में पैदावार को बढ़ाना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश में किसानों के लिए एक खास तरह का किसान क्रेडिट कार्ड बना रही है। किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से किसान 5 लाख रुपये तक का लोन बेहद ही सस्ती ब्याज दरों पर प्राप्त कर सकते है। पहले किसान क्रेडिट कार्ड पर किसानों को 3 लाख रुपये का लोन मिलता था। हालांकि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल का बजट पेश करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की। 
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Adobe Stock
किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत आपको जो लोन मिलता है उसे 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जाता है। यह लोन कुल 5 सालों की अवधि के लिए दिया जाता है। अगर कोई किसान इस लोन को समय पर चुकाता है तो सरकार इस पर तीन प्रतिशत की सब्सिडी देती है। 

Office Laptop: ऑफिस के लैपटॉप का कर रहे इस्तेमाल, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Freepik
इस कारण किसानों को इस लोन पर 7 की बजाए केवल 4 प्रतिशत की ब्याज दर का भुगतान करना होता है। अगर आप भी अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसे बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। 

SSY: बिटिया की शादी के समय नहीं होगी पैसों की दिक्कत, सरकार की इस स्कीम में करें निवेश

4 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Freepik
किसान क्रेडिट कार्ड को बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना है। वहां जाकर किसान इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसानों को सूदखोरों के चंगुल से बचाने के लिए यह एक शानदार स्कीम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Freepik
उपज को तैयार करते समय आने वाली आर्थिक जरूरतों को किसान इस क्रेडिट कार्ड की सहायता से पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा किसान अपनी कृषि संबंधित दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें