अगर आप अपनी बेटी की शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए पैसे जुटाना चाहते हैं तो आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए सरकार इस योजना का संचालन कर रही है। सुकन्या समृद्धि योजना एक लंबी समयावधि के लिए लघु बचत योजना है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको अच्छी ब्याज दर के साथ कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। यह स्कीम एक बचत योजना के साथ साथ बेटियों को अच्छा भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम में बारे में विस्तार से -