फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Credit Card Fraud: किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर हो सकती है ठगी, जानें क्या करें और क्या नहीं

Fri, 10 Apr 2026 09:04 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kisan Credit Card Fraud Se Kaise Bachein: जालसाज लोगों को अलग-अलग तरीकों से ठगने का काम करते हैं जिसमें से एक है किसान क्रेडिट कार्ड। आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे इस ठगी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala
Fraud Of Kisan Credit Card: आज के इस दौर में लोग क्रेडिट कार्ड काफी बनवाते हैं। अगर ये कहा जाए कि क्रेडिट कार्ड का चलन काफी है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। इसी तरह क्या आप जानते हैं कि किसानों के भी क्रेडिट कार्ड बनाए जाते हैं?

सरकार पात्र किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी करती है और फिर खर्च किए पैसे को किसानों को वापस करना होता है। इस पर ब्याज दर कम होती है, लेकिन अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रहे हैं या बनवा चुके हैं तो आपको जालसाजों से बचकर रहना चाहिए। वरना ये आपको अपना शिकार बना सकते हैं। चलिए जानते हैं आपको फ्रॉड से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे होता है और फ्रॉड और क्या करें और क्या नहीं?

ओटीपी के जरिए
  • क्रेडिट कार्ड के नाम पर आपके साथ ओटीपी के जरिए फ्रॉड हो सकता है
  • इसमें आपसे जालसाज क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर, ई-केवाईसी करवाने के नाम पर आदि आपसे ओटीपी मांगते हैं
  • पर ध्यान रहे कि कभी भी किसी को भी ओटीपी शेयर न करें, वरना ठगी हो सकती है
विज्ञापन

3 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
कॉल पर विश्वास करने से बचें
  • जालसाज लोगों को क्रेडिट कार्ड बनवाने क नाम पर कॉल करते हैं
  • इसमें लोगों को डराया भी जाता है कि आपको तुरंत ई-केवाईसी या कोई काम करवाने के लिए कहा जाता है
  • यहां ध्यान दें कि ये कॉल फेक हो सकते हैं और आपकी जानकारी लेकर आपको ठग सकते हैं। इसलिए कोई जानकारी शेयर न करें

4 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
अनजाने मैसेज पर क्लिक करने से बचें 
  • आपको जालसाज क्रेडिट कार्ड के नाम पर फेक मैसेज भेज सकते हैं
  • ई-केवाईसी से लेकर बाकी कई कामों को करवाने के लिए इन मैसेज में लिंक दिए होते हैं और जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपके साथ ठगी हो सकती है
  • इसलिए किसी भी मैसेज पर विश्वास करने से बचें और दिए हुए लिंक पर कभी क्लिक न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान क्रेडिट कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
सोशल मीडिया पर सावधान
  • जालसाज किसानों को क्रेडिट कार्ड के नाम पर सोशल मीडिया पर भी ठगने का काम करते हैं
  • इसमें आपको कई लुभावने ऑफर्स आदि भेजे जाते हैं
  • पर आपको इन पर विश्वास करने से बचना है और अपनी कोई जानकारी शेयर न करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक न करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें