फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बेहद जरूरी है ये तीन दस्तावेज, एक भी हुआ कम तो हो सकती है दिक्कत

Tue, 02 Jan 2024 05:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज। - फोटो : istock
Kisan Credit Card: अगर आप एक किसान हैं, तो आपके लिए भारत सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए आप लाभ ले सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्धेश्य से सरकार कई योजनाएं चलाती है, जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े भी हैं। ऐसी ही एक योजना है किसान क्रेडिट कार्ड योजना, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। अगर आपके पास ये नहीं हैं, तो फिर आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज। - फोटो : istock
मिलते हैं ये फायदे:-
  • किसान क्रेडिट कार्डधारक को 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। वहीं, अगर इस लिए पैसे को समय पर चुका दिया, तो सरकार की तरफ से 3 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा आप आसानी से 1.60 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं और इसके लिए आपको कोई कॉलेटरल नहीं देना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज। - फोटो : iStock
ये हैं वो दस्तावेज जिनकी पड़ती है जरूरत:-

नंबर 1
  • अगर आप योजना के लिए पात्र हैं, तो इसके लिए आवेदनकर्ता को अपना आधार कार्ड चाहिए होता है। ये पहचान पत्र के रूप में काम करता है। इसलिए इसका होना जरूरी हो जाता है।

4 of 5
Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज। - फोटो : istock
नंबर 2
  • किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको आवेदन पत्र और जमीन के दस्तावेज चाहिए। अगर आपके पास ये नहीं हैं, तो आपका आवेदन अटक सकता है और इन दस्तावेजों के बिना आपको दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज। - फोटो : iStock
नंबर 3
  • आपको एक एड्रेस प्रूफ भी चाहिए होगा, क्योंकि इसके बिना क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना मुश्किल है। आप एड्रेस प्रूफ में वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड को ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें