आज के समय में हमारे पास मौजूद लगभग सभी दस्तावेज काफी जरूरी हैं। इन्हीं में से एक दस्तावेज है आधार कार्ड, जो लगभग हर किसी के पास आपको आसानी से मिल जाएगा। आधार कार्ड के अपने कई काम हैं। पहचान पत्र के रूप में काम आने के अलावा, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या फिर सरकारी या गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो आदि। इन सभी कामों के लिए आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है। ठीक ऐसे ही बच्चों के लिए भी आप आधार कार्ड बनवा सकते हैं, और अब तो सरकार ने इसके नियमों में कुछ बदलाव भी किए हैं। बच्चों का आधार कार्ड उनके कई काम आता है, और कई जरूरी कामों को पूरा करने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे बच्चों का आधार कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए आपको बाल आधार कार्ड के अपडेट और इसे कैसे बनवा सकते हैं, इस बारे में बताते हैं।