फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keyboard Shortcut Keys: Ctrl A से Z तक के ये शॉर्टकट बचाएंगे आपका कीमती समय, जानिए किसका क्या है काम

Fri, 07 Aug 2026 08:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ctrl a to z Shortcuts List: कई बार लोग ऑफिस में लैपटॉप पर या कंप्यूटर पर काम करते हैं, लेकिन उन्हें कीबोर्ड शॉर्टकट नहीं मालूम होते हैं, जिसकी वजह से वो किसी भी काम को करने में काफी समय लगाते हैं। आइए इस लेख में कुछ ऐसे कीबोर्ड शॉर्टकट के बारे में जानते हैं जिसके बारे में सभी लोगों को मालूम होना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
कीबोर्ड शॉर्टकट की जानकारी - फोटो : AI
Keyboard Shortcut Keys Guide: कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते समय हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसका काम कम से कम समय में और बहुत तेजी से पूरा हो जाए। बार-बार माउस का इस्तेमाल करने से न केवल समय ज्यादा बर्बाद होता है, बल्कि काम की रफ्तार भी धीमी हो जाती है। यदि आप कीबोर्ड के कुछ खास शॉर्टकट सीख लें, तो आप चुटकियों में बड़े-बड़े काम आसानी से कर सकते हैं। 

अंग्रेजी के अक्षर A से लेकर Z तक के ये कंट्रोल शॉर्टकट आपके रोजमर्रा के कंप्यूटर के काम को बेहद आसान बना देते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इनमें से सबसे जरूरी शॉर्टकट कौन से हैं और उनका क्या काम है।
विज्ञापन

2 of 5
चयन करने और कट-कॉपी-पेस्ट करने के बुनियादी शॉर्टकट - फोटो : freepik
चयन करने और कट-कॉपी-पेस्ट करने के बुनियादी शॉर्टकट
  • कंप्यूटर स्क्रीन पर सारा टेक्स्ट एक साथ सेलेक्ट करने के लिए Ctrl + A का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसके बाद किसी भी टेक्स्ट या फाइल को हटाने के लिए Ctrl + X (कट), डुप्लीकेट बनाने के लिए Ctrl + C (कॉपी) और उसे दूसरी जगह ले जाकर चिपकाने के लिए Ctrl + V (पेस्ट) का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखने और ढूंढने के कमांड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखने और ढूंढने के कमांड
  • आप जो भी काम कर रहे हैं उसे सुरक्षित रखने के लिए Ctrl + S दबाकर सेव कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा, किसी बड़े पेज या लेख में कोई खास शब्द ढूंढने के लिए Ctrl + F (फाइंड) और किसी भी दस्तावेज का प्रिंट निकालने के लिए Ctrl + P का इस्तेमाल किया जाता है।

4 of 5
गलती सुधारने और पीछे लौटने के शॉर्टकट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
गलती सुधारने और पीछे लौटने के शॉर्टकट
  • अगर गलती से कोई टेक्स्ट डिलीट हो जाए या पुराना काम वापस लाना हो, तो Ctrl + Z (अंडू) दबाएं, वहीं दोबारा आगे जाने के लिए Ctrl + Y (रीडू) का प्रयोग करें। 
  • इसके अलावा, लिखे हुए शब्द को गहरा करने के लिए Ctrl + B (बोल्ड), तिरछा करने के लिए Ctrl + I (इटैलिक) और नीचे लाइन खींचने के लिए Ctrl + U (अंडरलाइन) दबाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नया पेज खोलने और सभी विंडो बंद करने के अन्य जरूरी विकल्प (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
नया पेज खोलने और सभी विंडो बंद करने के अन्य जरूरी विकल्प
  • किसी सॉफ्टवेयर में नया पेज या फाइल खोलने के लिए Ctrl + N (न्यू) का उपयोग किया जाता है। 
  • पहले से सेव की गई फाइल को खोलने के लिए Ctrl + O (ओपन) और वर्तमान में खुली हुई फाइल या विंडो को तुरंत बंद करने के लिए Ctrl + W शॉर्टकट का इस्तेमाल बहुत आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें