फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: फोन में ये 4 सेटिंग ऑन हैं तो तुरंत बंद करें, बैटरी और इंटरनेट दोनों तेजी से हो सकते हैं खत्म

Mon, 07 Sep 2026 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mobile Tips: क्या आप जानते हैं कि मोबाइल फोन में किन 4 चीजों के ऑन रहने पर बैटरी और इंटरनेट जल्दी खत्म हो सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन आप इस रिपोर्ट में इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल की बैटरी और इंटरनेट जल्दी खत्म होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Mobile Battery and Internet Saving Tips: आज के इस दौर में चाहे बच्चे हों या बड़े लोग, लगभग हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। दरअसल, अगर ये कहा जाए कि ये मोबाइल फोन आज की जरूरत बन चुका है तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा।

वहीं, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि उनके मोबाइल फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है या फिर इंटरनेट का डाटा भी जल्दी जल्दी खत्म हो रहा है या फिर ये दोनों जल्दी खत्म हो रहे हैं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत होती है तो जान लें कि जरूर आपके मोबाइल में कुछ सेटिंग्स ऑन रहती होंगी जिनकी वजह से ये दिक्कत होती है। चलिए जानते हैं आखिर ये कौन सी सेटिंग्स हैं जिन्हें आपको बंद कर देना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल की बैटरी और इंटरनेट जल्दी खत्म होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Adobe stock
किन चीजों के ऑन रहने पर इंटरनेट-बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है?

नंबर 1
  • मोबाइल में अगर हमेशा लोकेशन ऑन है, तो भी बैटरी और इंटरनेट दोनों खर्च होते हैं
  • कई एप्स बैकग्राउंट में लगातार लोकेशन ट्रैक करते रहते हैं जिससे इंटरनेट-बैटरी दोनों तेजी से खत्म होते हैं
  • इसलिए जरूरत न होने पर लोकेशन को ऑफ रखना चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल की बैटरी और इंटरनेट जल्दी खत्म होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • कई एप ऐसी होती हैं जो बैकग्राउंट में चलती रहती हैं और बैटरी-इंटरनेट तेजी से खर्च करती हैं
  • ये तब होता है जब हम किसी एप को बंद नहीं करते हैं
  • इसलिए एप को इस्तेमाल करने के बाद बैकग्राउंट से बंद कर दें ताकि, वो बैटरी और इंटरनेट का इस्तेमाल न करें

4 of 5
मोबाइल की बैटरी और इंटरनेट जल्दी खत्म होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • कई लोग अपने वाई-फाई और ब्लूटूथ को ऑन करके रखते हैं, जो बैटरी-इंटरनेट खर्च करते हैं
  • इसके लिए स्कैन फॉर नियरबाय डिवाइस सेटिंग को बंद कर दें या वाई-फाई और ब्लूटूथ को बंद कर दें
  • ऐसा इसलिए क्योंकि इनके ऑन रहने पर ये अपने नजदीकी ब्लूटूथ और वाई-फाई को ढूंढते रहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल की बैटरी और इंटरनेट जल्दी खत्म होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • अगर आपके मोबाइल में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सेटिंग ऑन है तो इसे तुरंत बंद कर दें
  • इससे बड़ी तेजी से बैटरी खत्म होती है और हमें पता ही नहीं होता, ऐसा क्यों हो रहा है
  • इसमें स्क्रीन बंद होने के बावजूद ये चालू रहती है और बैटरी की खपत करती रहती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें