फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कार में मूर्ति रखते समय न करें ये गलती, एक छोटी चीज बन सकती है बड़ा खतरा

Wed, 02 Sep 2026 10:10 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Car Dashboard: नई कार में डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति, खिलौना या शोपीस रखना आम बात है, लेकिन अगर इससे ड्राइवर का सामने का दृश्य प्रभावित होता है या एयरबैग के काम में रुकावट आती है, तो यह सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है। अचानक ब्रेक या दुर्घटना के दौरान ढीली रखी वस्तुएं गंभीर चोट का कारण भी बन सकती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
नई कार में मूर्ति रखते समय न करें ये गलती - फोटो : AI
नई कार खरीदते ही बहुत से लोग सबसे पहले उसमें भगवान की छोटी मूर्ति या कोई धार्मिक प्रतीक रख देते हैं। किसी के डैशबोर्ड पर गणेश जी होते हैं तो किसी की गाड़ी में छोटा सा शोपीस या खिलौना नजर आता है। यह हमारी आस्था और परंपरा से जुड़ी एक आम बात है। लेकिन कार में रखी यही छोटी सी वस्तु कभी-कभी सुरक्षा के लिहाज से परेशानी पैदा कर सकती है। दरअसल, गाड़ी चलाते समय ड्राइवर का सामने का दृश्य पूरी तरह साफ होना बेहद जरूरी है। डैशबोर्ड पर रखी कोई मूर्ति, खिलौना या दूसरी सजावटी चीज अगर सड़क का दृश्य देखने में बाधा बनती है, तो यह समस्या पैदा कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
car rain - फोटो : AI Generated
सामने का रास्ता साफ दिखना जरूरी
ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को सड़क, पैदल यात्री और सामने चल रहे दूसरे वाहनों पर लगातार नजर रखनी होती है। अगर डैशबोर्ड पर रखी किसी वस्तु की वजह से सामने का कोई हिस्सा ढक जाता है या विजन प्रभावित होता है, तो दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। रात के समय या तेज धूप में चमकदार मूर्तियों और सजावटी सामान का रिफ्लेक्शन विंडशील्ड पर पड़ सकता है। इससे सामने का दृश्य साफ देखने में दिक्कत हो सकती है।ऐसी स्थिति में ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई की संभावना भी बन सकती है, क्योंकि वाहन चलाते समय ड्राइवर के सामने के दृश्य में बाधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
सड़क पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
एयरबैग के सामने सामान रखना ज्यादा खतरनाक
कार के डैशबोर्ड से जुड़ा दूसरा और बेहद अहम मुद्दा एयरबैग है। आधुनिक कारों में पैसेंजर साइड पर फ्रंट एयरबैग डैशबोर्ड के अंदर लगा होता है। दुर्घटना के दौरान एयरबैग बहुत तेजी से खुलता है। अगर एयरबैग के ऊपर या उसके खुलने वाले हिस्से के आसपास कोई भारी मूर्ति, ठोस खिलौना या अन्य वस्तु रखी है, तो एयरबैग खुलते समय वह तेजी से उछल सकती है। इससे कार में बैठे लोगों को चोट लगने का खतरा हो सकता है।

4 of 5
Kia Syros EV - फोटो : Kia
अचानक ब्रेक लगने पर भी बन सकती है मुश्किल
डैशबोर्ड पर कोई सामान सिर्फ रख दिया गया है और वह ठीक से फिक्स नहीं है तो अचानक ब्रेक लगाने पर वह नीचे गिर सकता है। ऐसी स्थिति में ड्राइवर का ध्यान भटक सकता है, जो सड़क पर खतरा पैदा कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fifth-Gen BMW X5 - फोटो : BMW
आस्था रखें, लेकिन सुरक्षा से समझौता नहीं
अगर आप कार में भगवान का कोई प्रतीक या पसंदीदा सजावटी सामान रखना चाहते हैं, तो भारी और नुकीली वस्तुओं से बचना बेहतर है। छोटे, हल्के और सॉफ्ट मटेरियल से बने ऑप्शन ज्यादा सुरक्षित हो सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि ऐसी वस्तु ड्राइवर के विजन में बाधा न बने और एयरबैग के खुलने वाले हिस्से पर बिल्कुल न रखी जाए। 

किराये के घर में रहते हैं? मकान मालिक के हर चार्ज का पैसा देना जरूरी नहीं, जानें नियम

काम की बात: कितने पैसे मिलते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने पर? आवेदन से पहले यहां जानें सबकुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें