Mutual Fund SIP: एक समय था जब देश की अधिकांश आबादी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम या छोटी बचत योजनाओं में निवेश करना पसंद करती थी। हालांकि, कोराना महामारी के बाद देश में म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट में निवेश को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। बीते कुछ सालों में लोग बड़े पैमाने पर निवेश के इन क्षेत्रों में पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ सालों में निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसों से अच्छा रिटर्न मिला है। वहीं अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसों को निकालने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। म्यूचुअल फंड से पैसे निकालते समय आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -