फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pet Dog: अगर आपके पास है पालतू कुत्ता, तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Fri, 02 Jun 2023 03:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Pet Dog Rules - फोटो : Istock
हम में से कई लोग अपने घरों में पालतू कुत्तों को रखने का शौक रखते हैं। कई लोगों को कुत्तों से काफी लगाव होता है। इसी शौक को पूरा करने के लिए लोग कुत्तों को अपने घरों में पालते हैं। अगर आपके पास भी कोई पालतू कुत्ता है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। कुत्तों को पालते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। बीते सालों में लगातार ऐसी घटनाएं सामने निकलकर आई हैं, जिनमें पालतू कुत्तों के काटे जाने से लोगों की मौत तक हो गई है। ऐसे में घर में कुत्तों को पालते समय कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों के बारे में नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान कुत्तों को पालते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Pet Dog Rules - फोटो : Istock
अगर आप अपने घर में कुत्ते को पालते हैं। ऐसे में आपको अपने घर के बाहर कुत्तों से सावधान का बोर्ड जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से जब कोई व्यक्ति आपके घर पर आएगा। उसे पहले ही पत चल जाएगा कि घर में कुत्ते हैं। ऐसे में वह उनसे सावधान रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
Pet Dog Rules - फोटो : Istock
अगर आपके घर में कोई पालतू कुत्ता है। ऐसे में आपको समय समय पर उसको टीके लगवाते रहना चाहिए। कुत्तों को कोरोना वैक्सीन के साथ कुल 7 टीके लगाए जाते हैं। 

4 of 5
Pet Dog Rules - फोटो : Istock
कुत्तों को दिन में कई मर्तबा हमें बाहर ले जाना पड़ता है। ऐसे में आप जब भी कुत्तों को बाहर लेकर जाएं। उसको डॉग मास्क जरूर लगाएं। ऐसा करने पर वह किसी अनजान शख्स को काट नहीं सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pet Dog Rules - फोटो : Istock
आपको अपने पालतू कुत्ते को अच्छी ट्रेनिंग देनी चाहिए। इससे कुत्ते के अंदर आपकी बातों को सुनने और उन पर अमल करने की आदत विकसित होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें