फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Alert: करने जा रहे हैं आवेदन, तो जान लें ये बातें, वरना आपके साथ भी हो सकती है धोखाधड़ी

Sat, 23 Jul 2022 02:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana card: आयुष्मान कार्डधारक इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Fraud: हमारे देश में जितने भी जरूरतमंद लोग हैं, उनके लिए कई तरह की लाभकारी और महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जाती हैं। जैसे- आप आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इसे केंद्र सरकार द्वारा चालाया जाता है। इसमें पात्र लोगों का एक आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, जिसके अंतर्गत आपको स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाता है। इसमें कार्डधारकों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है यानी बीमार पड़ने की स्थिति में आप इतने पैसों का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। इसलिए अब तक लगभग 10 करोड़ से भी ज्यादा परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों को जान लें, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana card: आयुष्मान कार्डधारक इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
पंजीकृत स्थान से बनवाएं
  • अगर आप चाहते हैं कि आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाएं, तो इसके लिए जरूरी है कि इसे ऐसी जगह या दुकान से ही बनवाएं जो पंजीकृत हो। कई जालसाज नकली अधिकारी बनकर या केंद्र खोलकर बैठे जाते हैं, और फिर लोगों को आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठगने का काम करते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana card: आयुष्मान कार्डधारक इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
चेक करें आप पात्र हैं या नहीं
  • आयुष्मान कार्ड बनवाते समय ये जानना जरूरी है कि आप पात्र हैं या नहीं। अगर आप पात्र नहीं हैं, तो धोखाधड़ी करने वाले लोग आपको नकली आयुष्मान कार्ड बनाकर आपसे पैसे ठग सकते हैं। इनके झांसे में न आएं, और पहले अपनी पात्रता चेक जरूर करें।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana card: आयुष्मान कार्डधारक इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
फ्रॉड केवाईसी से बचें
  • आयुष्मान कार्ड के नाम पर फर्जी केवाईसी का जाल फैलाया जा रहा है। ये जालसाज लोग आपको मैसेज या ईमेल द्वारा फर्जी लिंक भेजकर आपसे आपकी गोपनीय जानकारी लेते हैं और फिर आपको चपत लगाने का काम करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana card: आयुष्मान कार्डधारक इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
बैंकिंग जानकारी न दें
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं, और आपको कोई कॉल आता है कि आपको अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- डेबिट कार्ड नंबर, पिन आदि देना है। तो ऐसे नंबर्स को तुरंत ब्लॉक करें और भूलकर भी इन्हें अपनी गोपनीय जानकारी न दें, क्योंकि ये फर्जी कॉल्स होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें