Indian Railways: देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। हालांकि, ट्रेन में सफर करने से पहले आपको टिकट लेना जरूरी होता है। अगर आप बिना टिकट लिए ट्रेन में सफर करते हैं। इस स्थिति में पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। वहीं भारतीय रेलवे के कुछ ऐसे जरूरी नियम हैं, जिनके बारे में यात्रियों को नहीं पता है। अगर आप ट्रेन में नियमित तौर पर सफर करते हैं, तो आपको भारतीय रेलवे से जुड़े इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। भारतीय रेलवे के ये नियम यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से -